{"_id":"6aca8a3622a992fdc8004bc6","slug":"salim-and-aanchal-named-best-players-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164352-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सालिम और आंचल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सालिम और आंचल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Sun, 11 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विजेताओं के साथ मौजूद अतिथि एवं अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 5,000 मीटर और 800 मीटर पुरुष दौड़ में भी सालिम विजेता रहे। महिला वर्ग में आंचल ने 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सालिम और आंचल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के मुताबिक 5,000 मीटर पुरुष दौड़ में सालिम प्रथम, जगजोत द्वितीय और अक्षित तृतीय रहे। 800 मीटर पुरुष दौड़ में सालिम ने पहला, जगजोत ने दूसरा और यशमीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, अंशु द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। 400 मीटर महिला दौड़ में भी यही तीनों खिलाड़ी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
प्राचार्य प्रो. तनेजा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं, जबकि मैदान में उतरकर पूरा प्रयास करना ही असली उपलब्धि है।
विज्ञापन
डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इस दौरान गैर-शैक्षणिक स्टाफ की दौड़ करवाई गई। इसमें जसपाल प्रथम, मलकीत सिंह द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. रुचिका वधवा, प्रो. प्रतिभा, प्रो. नेहा, प्रो. रविंद्र और डॉ. रेनू बाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।