फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saints inspire us to follow the right path: Fakir Das

संतों से मिलती सही मार्ग की प्रेरणा : फकीर दास

Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saints inspire us to follow the right path: Fakir Das
कपालमोचन ​स्थित मंदिर में प्रवचन करते संत फकीर दास महाराज। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। संतों के दर्शन से जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है और हमारे मन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उनकी शिक्षाएं और उपदेश हमें अपने जीवन को सुधारने, आत्म-साक्षात्कार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। यह बात कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर में आयोजित मासिक सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत फकीर दास महाराज ने कही।
उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से अंत:करण शुद्ध होने की बात कई धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में कही जाती है। इसका अर्थ यह है कि संतों की उपस्थिति, उनके विचारों और उनके आचरण का प्रभाव मन और आत्मा पर गहरा प्रभाव डालता है। इस प्रकार, संतों के दर्शन मात्र से हमारे अंत:करण की शुद्धि होती है और हम एक बेहतर जीवन जीने की दिशा में अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन

संतों की कृपा और उनके अनुभव से हमें परमात्मा की व्यापकता को समझने में मदद मिलती है। संतों की वाणी और उनके अनुभव हमें यह समझने में सहायक होते हैं कि परमात्मा हर जगह और हर समय में उपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों की शिक्षाएं हमें यह समझने में मदद करती हैं कि परमात्मा की उपस्थिति को महसूस करना होगा।जालंधर से आए संत लखविंद्र सिंह व सोनीपत से आए संत विनोद दास महाराज ने उपस्थित संगत को प्रवचनों से निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed