{"_id":"611ac73f8ebc3e42a342f4b7","slug":"saharanpur-won-the-under-17-junior-football-toffee-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl801101101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर ने जीती अंडर 17 जूनियर फुटबॉल टॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर ने जीती अंडर 17 जूनियर फुटबॉल टॉफी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पेपर मिल फुटबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय अंडर-17 जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। यह टूर्नामेंट 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य और शहीदों की याद में करवाया गया। टूर्नामेंट न्यू सिटी फुटबॉल क्लब की ओर से पेपर मिल फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। सहारनपुर ने न्यू सिटी फुटबॉल क्लब यमुनानगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यातिथि जिला क्रीड़ा भारती सचिव सुमित गुप्ता ने किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और मैच के लिए शुभकामनाएं दी। संचालन राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मेयर मदन चौहान मुख्यातिथि रहे।
फाइनल मैच खान सुपोर्टिंग क्लब सहारनपुर व न्यू सिटी फुटबॉल क्लब यमुनानगर के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें पूरे समय में गोल करने में असमर्थ रही। अंत में मैच टाई ब्रेक में गया, जिसमें 3-1 से सहारनपुर ने न्यू सिटी फुटबॉल क्लब यमुनानगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं हाल में ही अंडर 14 व अंडर-17 फुटबॉल में नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने पर सिमरन को सिमरन व कोमल को कांस्य मेडल जितने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान न्यू सिटी फुटबॉल क्लब के चीफ कोच प्रमोद कुमार, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दुर्गा प्रसाद मिश्रा, सुरेंद्र मोहन, सहायक कोच अनिल कांत सिंह, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दलीप चंद, अनिल कुमार, रिंकू, कोच नरेन थापा, अनूप सैनी, रणविजय सिंह, पुष्पिंद्र कुमार, सुरेश कुमार, दविंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह, अनिल मिश्रा, रजत अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।