{"_id":"67d8827073b1df0e3102e2f9","slug":"safari-hit-the-vehicle-with-dial-112-number-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134670-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डायल 112 नंबर की गाड़ी को सफारी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डायल 112 नंबर की गाड़ी को सफारी ने मारी टक्कर
Tue, 18 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। सफारी कार बदमाशों ने पीछा कर रही डायल 112 नंबर की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
डायल 112 के इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया कि उनके पास सूचना आई कि प्रताप नगर में कुछ बदमाश एक सफारी गाड़ी में हथियारों से लैस होकर घूम रहे है। सूचना के आधार पर उन्होंने उसका पीछा किया। खिजरी से होते हुए आम्बवाली गांव से वापस प्रताप नगर आ गए, लेकिन गाड़ी का पता नहीं चला। लगभग चार बजे फिर उनके पास सूचना आई कि एक लावारिस हालत में एक सफारी गाड़ी प्रताप नगर में खड़ी है।
जब वह मौके पर गए तो उन्हें देख सफारी गाड़ी सवार बदमाश गाड़ी लेकर किशनपुरा से मुजाफ़त होते हुए लेदी की तरफ भाग निकले। चालक जयवीर ने बताया कि गाड़ी की स्पीड लगभग 100 से अधिक होगी और सफारी गाड़ी का पीछा करते हुए वे मुजाफ्त की ओर चले गए। उन्होंने गाड़ी रोकने का प्रयास किया और इस प्रयास में उन्होंने 112 की गाड़ी को टक्कर भी मार दी।
विज्ञापन
सफारी गाड़ी सवार बदमाश ताहरपुर में खेतों के रास्ते जंगल की ओर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग तीन दिन पहले प्रताप नगर में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करने वाले युवक पर कुछ लड़कों ने हमला किया था। घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।