{"_id":"03901e75826277a62f71d070beb189ec","slug":"safari-car-and-20-thousand-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी गाड़ी और 20 हजार नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी गाड़ी और 20 हजार नकदी लूटी
यमुनानगर
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से लौट रहे युवक को पहले कुछ युवकों ने गाड़ी रुकवा कर पीटा फिर उससे गाड़ी और 20 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। किसी तरह युवक ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में छप्पर के गांव मधार निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसने गांव नाहरपुर निवासी सोनू से साढ़े पांच लाख रुपये लेने थे।
सोनू ने साल भर पहले पंजाब नेशनल बैंक से लोन पर ली अपनी टाटा सफारी गाड़ी उसे दे दी और उसकी किस्तें स्वयं भरने की हामी भरी। कई माह से वह गाड़ी की किस्तें नहीं दे रहा था।
इस पर उसने सोनू को किस्तें भरने को कहा तो उसने इसके लिए हामी भर दी। सुखविंद्र ने बताया कि वह वीरवार को वह टाटा सफारी गाड़ी लेकर गांव रजापुर स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था। वहां से देर शाम को वह लौट रहा था।
विज्ञापन
रात करीब 9:30 बजे जब वह मुसिंबल गांव के मोड़ पर पहुंचा तो रास्ते में तीन-चार मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिन्हें देखकर उसने गाड़ी रोक ली। गाड़ी रोकते ही दो युवक उसकी तरफ आए और उसे गाड़ी से बाहर खिंच लिया, एक ने गाड़ी की चाबी निकाली और सभी ने उस पर डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में वह घायल होकर गिर गया। हमलावर युवकों ने उसके पास पड़ी 20 हजार की नकदी छीन ली और गाड़ी व मोटरसाइकिलों सहित वहां से फरार हो गए।