{"_id":"65ac24a74d5c4149830f1622","slug":"rsas-services-end-within-ten-months-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-12733-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आरएसए की सेवाएं दस माह में ही समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आरएसए की सेवाएं दस माह में ही समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेशभर में परिवहन विभाग में रखे गए रोड सेफ्टी एसोसिएट (आरएसए) की सेवाएं अचानक बंद कर दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हटाने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही जानकारी दी गई। इन युवाओं को अब अपने रोजगार के लाले पड़ गए हैं। यमुनानगर समेत कई जिलों के आरएसए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिले। उन्होंने दोबारा ज्वाइनिंग का आश्वासन दिया है।
आरएसए यमुनानगर से दीपक, साक्षी शर्मा, रूपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार, सुमन देवी, पवन, रीना रानी, राहुल, विनय, टिंकू, राहुल मलिक, परवेज, राधा रानी, नरेंद्र व कर्मवीर ने बताया कि सभी जिलों के जिला ट्रांसपोर्ट कार्यालयों में उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से बतौर आरएसए रखा गया था। उनकी ज्वाइनिंग अप्रैल माह में हुई थी लेकिन 15 जनवरी को ही उनकी सेवाएं खत्म कर दी गई। जबकि जब तक उन्होंने काम किया वह ईमानदारी से किया। हर माह रोड सेफ्टी की बैठकें कराई गई ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्कूलों में जागरूकता अभियान, सड़कों पर हादसों के कारणों का पता लगाकर उनकी खामियों को दूर कराया गया। इसके बावजूद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। सरकार ने कहा था कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रखे गए युवाओं को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। परंतु यहां तो सरकार ने चार माह पहले ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया। बिना किसी बात के सभी जिलों में आरएसए को हटा दिए जाने से उनके परिवार के लोग भी परेशान हो गए हैं। क्योंकि परिवार के गुजारे के लिए वह उन्हीं पर निर्भर थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की है कि उन सभी का रोजगार बहाल किया जाए।
सड़क सुरक्षा माह शुरू होते ही हटाया
प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक एक माह के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की गई है। इससे पहले ही इस माह में सड़क सुरक्षा के लिए कोई काम होता परिवहन विभाग ने आरएसए को हटा दिया। सड़क सुरक्षा से संबंधित कोई भी काम कराने की जिम्मेदारी आरएसए को ही दी गई थी। 15 जनवरी को ही सभी कार्यालय में काम नहीं करने के लिए बोल दिया गया। ऐसे में बिना आरएसए के सड़क सुरक्षा माह में होने वाले कार्यों की रफ्तार पर भी असर पड़ सकता है।