फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 2.10 lakh cheated by businessman in the name of selling car

कार बेचने के नाम पर व्यवसायी से ठगे 2.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.10 lakh cheated by businessman in the name of selling car
यमुनानगर। पुराने सामान की खरीद फरोख्त करने वाली एक बेवसाइट पर कार खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। कार को 2.60 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर आरोपी ने दिल्ली के वजीराबाद निवासी एमके रहमत अली दो लाख दस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी शपथ पत्र लाने का बहाना बनाकर वहां से फुर्र हो गया। पुलिस ने मामले में गाजियाबाद निवासी पिंटू के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के वजीराबाद में रह रहे मणिपुर के निनथोनाय निवासी एमके रहमत अली ने बताया कि वह कार सेल्स परचेज का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने एक बेवसाइट पर स्विफ्ट कार देखी। कार उसे पसंद आई और उसने उसे खरीदने की इच्छा जाहिर की। उसने उक्त बेवसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बातचीत के दौरान 2 लाख 60 हजार रुपये में आरोपी ने कार बेचने की डील पक्की की और उसे कार खरीदने के लिए शहर के चौपड़ा गार्डन स्थित दुकान विशाल मोटर में बुलाया। 20 जून की दोपहर वह कार खरीदने के लिए यहां पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद की विजय नगर कॉलोनी निवासी पिंटू से हुई। कार पसंद आने पर उसने आरोपी को दो लाख 10 हजार रुपये नकद दिए और बाकी रकम ऑनलाइन देने की बात कही। उसने आरोपी के आधार कार्ड की फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद आरोपी शपथ पत्र लेकर आने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। लेकिन इसके बाद वापस नहीं आया। उसके फोन पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। उसने देर शाम तक आरोपी का इंतजार किया, लेकिन आरोपी नहीं आया। आरोप है कि आरोपी कार खरीदने के नाम पर उससे दो लाख 10 हजार रुपये की ठगी की है। धोखाधड़ी होने का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पिंटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed