{"_id":"69347b67c717ad8a2108ab94","slug":"rs-170-lakh-swindled-in-the-name-of-providing-e-rickshaws-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147833-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर हड़पे 1.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर हड़पे 1.70 लाख
Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ई-रिक्शा दिलवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये हड़प लिए गए। यह आरोप पुराना हमीदा कॉलोनी निवासी कासिम ने नौशाद लगाया हैं। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पुराना हमीदा काॅलोनी निवासी कासिम ने बताया कि वह रोजगार के लिए ई-रिक्शा लेना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात नौशाद के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे लोन पर नई ई-रिक्शा दिलवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपी ने उसके नाम पर ई-रिक्शा दिलवाने के लिए एक लाख 40 हजार रुपये का लोन पास करवाया।
इसके बाद आरोपी ने लोन पास करवाने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये नगद ले लिए। आरोपी ने लोन की राशि भी हड़प ली। इसके बाद आरोपी ने उसे ई-रिक्शा नहीं दिलवाई। जब उसने इस बार आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।