फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 1.12 crore looted by luring profit

Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर 1.12 करोड़ रुपये हड़पे

Wed, 03 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.12 crore looted by luring profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर जगाधरी के गांधी मार्ग निवासी सौरभ शर्मा व उसके रिश्तेदारों से एक करोड़ 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप जय सिटी जगाधरी निवासी लुवेश कुमार, उसकी पत्नी दीपिका, गांधी नगर पूर्वी दिल्ली निवासी दीपक ठाकुर, नई पूर्वी दिल्ली निवासी संजय कुमार, गगन कौर व राजीव पर लगे हैं। जगाधरी शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के गांधी मार्ग निवासी सौरभ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लुवेश कुमार व उसकी पत्नी दीपिका की उनके घर के सामने शेयर ट्रेडिंग की दुकान थी। उन्होंने बताया कि बीटेक्सट्रीम यूके की एक बड़ी कंपनी है। जिसका कारोबार करोड़ों में है। दीपक ठाकुर व संजय वर्मा भारत में कंपनी का सारा काम देखते हैं। लुवेश व उसकी पत्नी दीपिका ने भी कंपनी में हिस्सेदारी बनाई है।
विज्ञापन

कंपनी में पैसे निवेश करने पर आठ प्रतिशत मुनाफा प्रतिमाह मिलता है। साथ ही निवेश की गई रकम को जब चाहे निकाल सकते हैं। उन पर विश्वास कर 2022 में कंपनी में 80 हजार रुपये निवेश किए।इस पर प्रति माह मुनाफा मिला। इसके बाद लुवेश व दीपिका ने उन्हें दीपक, संजय, गगन कौर व राजीव से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कस्टमरों को पैसे निवेश करने पर अब अधिक मुनाफा देगी, इसलिए अगर उनके जानकार कंपनी में पैसे निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उन पर विश्वास करके अपने व रिश्तेदारों के करीब एक करोड़ 12 लाख रुपये कंपनी में निवेश करवा दिए। मगर इसके बाद मुनाफा नहीं दिया गया।

जब इस बारे में पैसे निवेश कराने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में उनका कार्यालय भी बंद मिला और वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed