{"_id":"6a5fcb612f0d8fae2a0f6188","slug":"routes-of-two-trains-changed-after-a-goods-train-derailed-in-delhi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159901-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिल्ली में मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद दो ट्रेनों के रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिल्ली में मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद दो ट्रेनों के रूट बदले
Wed, 22 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दिल्ली के आनंद विहार-साहिबाबाद रेलखंड पर सोमवार देर रात कोयले से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के चलते नई दिल्ली से आनंद विहार होते हुए साहिबाबाद की ओर रेल परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।रेलवे ने फिलहाल इस रूट की दो प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।
सोमवार देर रात करीब हुए हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन साहिबाबाद के साथ दिल्ली के लंबे व छोटे सभी रूट की गाड़ियां प्रभावित हुई है। इस दौरान अंबाला सहारनपुर दिल्ली रूट की दो गाड़ियां प्रभावित हैं। रेलवे ने इन गाड़ियों का संचालन गाजियाबाद से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच रोक दिया है।
अमृतसर से चलकर मुंबई सेंट्रल जाने वाली गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल के साथ अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दोनों ट्रेनें गाजियाबाद और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होंगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों को रेल की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। यात्रा से पहले सभी अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
हादसे के कारण दिल्ली रूट से आने वाली गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चली। इस दौरान दिल्ली से चलकर अंबाला छावनी जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा देरी से चली। वहीं, नई दिल्ली से चलकर जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट रही। इसी तरह बाड़मेर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा देरी से चली।