फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rood and Sarika won the 100 meter race

Yamuna Nagar News: रूद और सारिका ने 100 मीटर की दौड़ में मारी बाजी

Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rood and Sarika won the 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर लाइक पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल मेले का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय खेल मेले का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मंजू रानी ने किया। खेल मेले के पहले दिन कक्षा नर्सरी से दूसरी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने जंपिंग ग्लास बैलेंसिंग, लेमन रेस, जॉइन हैन फन रेस, थ्री लेग रेस, बुक बैलेंसिंग, फ्रॉग रेस, बॉल कलेक्शन जैसे खेलों में जौहर दिखाया। इस दौरान 100 मीटर रेस में रुद्र व सारिका प्रथम, शिवांश व प्रियल द्वितीय व जस्सी व स्मृति तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं 50 मीटर रेस में नर्सरी कक्षा से नक्ष प्रथम, हृतिक द्वितीय व सूर्माश तृतीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में कीरत व जयस प्रथम, लवी व देवांशी द्वितीय और प्रऋतिका व नायरा तृतीय स्थान पर रहे। बुक बैलेंसिंग में यूएनएन केजी की भावना प्रथम, स्वरा द्वितीय व एकांश तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में कक्षा नर्सरी से नक्ष प्रथम, प्रऋतिक द्वितीय व ललित तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में अंशुमन प्रथम, आहिल द्वितीय व सरगुन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जंपिंग में कक्षा नर्सरी से प्रियांशी प्रथम, खुशी द्वितीय व सूर्याश तृतीय स्थान पर रहे। ग्लास बैलेंसिंग में कक्षा एलकेजी के विहान प्रथम, प्रिंस द्वितीय व मन तृतीय स्थान पर रहे। लेमन रेस में कक्षा यूकेजी से हर्ष प्रथम, हेजल द्वितीय व पीहू व रूही ने तृतीय स्थान स्थान पर रहे। जॉइन हैन फन रेस में कक्षा यूकेजी से तेजस प्रथम, दिशा द्वितीय, ईशानी व रीनित तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलून बैलेंसिंग में अनमोल व युवराज प्रथम, स्मृति व अवंतिका द द्वितीय व पीहू व प्रियल तृतीय स्थान पर रहे। बाधा रेस में शिवांश व प्रियल प्रथम, अनमोल व प्रियांशी द्वितीय व युवराज व पीहू तृतीय स्थान पर रहे। बैग पैक में जयप्रताप प्रथम, गुवंश द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed