फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbry from liquor contractor worker

गन प्वाइंट पर चार बदमाशों ने शराब ठेके के कारिंदे को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
robbry from liquor contractor worker
छप्पर थाना के गांव राजपुरा और खुंडेवाला के बीच रखे शराब ठेके के कारिंदे को कार सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया। बदमाशों ने कारिंदे पर पिस्टल तान उससे छह हजार रुपये, मोबाइल और आठ बोतल शराब लूटी। इसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शराब ठेके के कारिंदे रमेश कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम के समय शराब ठेके पर एक कार में सवार होकर चार लोग आए। उन्होंने आते ही उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद ठेके से करीब 6 हजार रुपये की नकदी, उसका मोबाइल और 8 बोतल अंग्रेजी शराब की, कुछ देसी शराब लूट कर फरार हो गए। जिस कार में बदमाश आए थे उस पर नंबर नहीं था। उसने शोर मचाया। वारदात के बाद मौके पर भीड़ लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एरिया में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन देर रात तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed