{"_id":"5e5026978ebc3ef3f4509988","slug":"robbery-yamuna-nagar-news-knl229375134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई व्यवसायी से कार और तीस हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई व्यवसायी से कार और तीस हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस को न तो न ही लूटेरों व स्नेचरों पर कंट्रोल रहा और न ही चोरों पर। रोजाना लूट, स्नेचिंग व चोरी की घटनाएं हो रही है। दो युवकों ने जहां लाड़वा रोड पर ऊंचा चांदना के पास दवाई की सेल परचेज करने वाले लखविंद्र के पास से कार व तीन हजार रुपये लूट लिए। वहीं चोरों ने अलग अलग चार स्थानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट के मामले में दो युवकों को नामजद व चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती नगर के ऊंचा चांदना निवासी लखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दवाई की सेल परचेज का कार्य करता है। वीरवार सुबह वह अपने घर से दवाई की सप्लाई देने के लिए अपनी टाटा जेस्ट कार से निकला। उसने लाड़वा रोड पर आर्यन अस्पताल जाना था। जब वह गांव से निकलकर लाडवा रोड पर आर्यन अस्पताल के पास पहुंचे, तो उसे दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार की चाबी छीन ली और उसे कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी उससे कार छीन कर वहां से फरार हो गए। उसकी कार में 30 हजार रुपये की नकदी थी रखी थी। लखविंद्र सिंह ने गूूंदियाना निवासी राज व उसके बेटे मोनू पर उसकी कार व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। थाना छप्पर प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
हरिपुर कांबोयान निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। वह अपने कमरे में सोया था, जबकि उसकी पत्नी व पुत्रवधु दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में चोर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखा सामान खंगाल दिया। अलमारी से छह तोले सोना, दीवार पर लगी एलइडी व 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब उसकी आंख खुली तो घर में सामान बिखरा देख कर वह हैरान रह गए। उन्होंने जब सीसीटीवी की जांच की तो उसमें रात के समय एक युवक घर में घुसता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।