{"_id":"5dfa70e18ebc3e88026da4be","slug":"robbery-yamuna-nagar-news-knl1562765","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों का शराब के ठेके पर धावा, कारिंदे को अधमरा कर लूट ले गए कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों का शराब के ठेके पर धावा, कारिंदे को अधमरा कर लूट ले गए कैश
विज्ञापन
robbery
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर जगाधरी के गांव शाहपुर स्थित शराब के ठेके पर कार सवार पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाद दिया। डकैती के दौरान बदमाशों ने ठेके के बाहर आग सेक रहे सेल्समैन पर तलवारों हमला कर लहुलुहान कर दिया, दूसरे सेल्समैन ने ठेके के अंदर बने कमरे में छुपकर जान बचाई। बदमाशों ने इस दौरान ठेके के अंदर से सेल के 12 हजार रुपये लूट लिए। घायल सेल्समैन का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात बदमाशों पर डकैती का केस दर्जकर लिया है।
यूपी के अयोध्या जिले के गांव रसूलपुर निवासी उदय सिंह ने बताया कि वह शाहपुर स्थित ठेकेदार सुंदर सिंह राणा के शराब ठेके पर सेल्समैन है। उसके साथ जींद निवासी राजबीर सिंह शर्मा भी सेल्समैन है। मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ-दस बजे वह ठेके के अंदर तख्त पर रजाई में लेटा हुआ था। उसका दूसरा साथी राजबीर सिंह ठेके के बाहर आग जलाकर सेक रहा था। इसी दौरान शाहपुर की तरफ से सफेद रंग की कार ठेके के बाहर आकर रूकी। कार से पांच बदमाश निकले। जिन्होंने सिर पर पीले रंग के पटके बांधे हुए थे। इनमें से तीन बदमाशों ने हाथों में तलवारें थी, जबकि दो खाली हाथ थे। इन्होंने कार से उतरकर आग सेक रहे राजबीर पर तलवारों से हमला कर दिया। इसमें वह लहुलुहान हो गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो बदमाश राजबीर पर तलवारों से वार कर रहे थे।
उदस को देखकर आरोपी उसके पीछे भी तलवार लेकर भागे। वह तुरंत ठेके के अंदर बने कमरे में भाग कर छुप गया। बदमाश भाग कर ठेके के अंदर आए और सेल काउंटर के पास फ्रीज पर पड़े हुए लक्कड़ के गल्ले के अंदर से शराब बिक्री के 12 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही वह बाहर आया और लहुलुहान पड़े राजबीर को संभाला। उसने इसकी सूचना फोन पर ठेका मालिक विपिन कुमार को दी। कुछ ही समय के बाद ठेका मालिक विपिन कुमार व तरसेम मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जहां नेशनल हाइवे पर मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा के पास तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर यमुना मोटर्स के मैकेनिक सुभाष को बंधक बनाकर उसकी आई-20 कार लूट ली। बदमाश उसे बंधक बनाकर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले भी लूट व डकैती की लगभग छह घटनाएं हो चुकी है। जिनमें पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।