फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ROB construction work is slow, business is sluggish

Yamuna Nagar News: आरओबी के निर्माण का काम सुस्त, कारोबार मंदा

Mon, 07 Oct 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
ROB construction work is slow, business is sluggish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर आरओबी का काम सुस्त गति से चल रहा है। यह गत 31 मई तक पूरा होना था, पर इसमें कई माह और लगने तय हैं। इसका अंदाजा मौके पर हालात देख सहज ही लगाया जा सकता है। वहीं आसपास के दुकानदार कारोबार मंदा होने की बात कह रहे हैं।
ट्रैक पर रेलवे का काम लगना बाकी है, वहीं रेल ट्रैक के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी का 30 फीसदी काम शेष है। आरओबी के काम में देरी से इस रास्ते निकलने वाले लोग दो से छह किमी. अतिरिक्त घूमकर आ-जा रहे हैं, जिससे आरओबी से लगती दुकानों पर ग्राहक नाममात्र रह गए हैं। दुकानदारों की मानें तो ढाई साल से चल रहे आरओबी का काम से दुकानों पर काम-धंधे चौपट हैं।
विज्ञापन

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही फरवरी-2022 में पुराना रादौर रोड रेल फाटक बंद कर यहां आरओबी का काम शुरू हुआ। रेलवे ट्रैक पर रेलवे और उसके दोनों ओर पीडब्ल्यूडी का काम है। यह गत 31 मई तक पूरा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल में भी रेल फाटक के दोनों ओर पुराना रादौर रोड व पुराना हमीदा की ओर शुगर मिल समीप और रेलवे ट्रैक पर काम बाकी है। इस बारे में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंबाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता का कहना है कि आरओबी का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश हैं, जल्द यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आरओबी के काम से पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता ढाई साल से बंद है। इसके एक ओर शहर तो दूसरी ओर सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड व दर्जनों शहरी कॉलोनियां और सैकड़ों गांव हैं। दोनों ओर आने-जाने के लिए नौकरीपेशा, विद्यार्थी व अन्य वर्ग के लोग जमना गली अंडरपास (हल्के वाहनों पर) से दो किमी. या चांदपुर आरओबी (हल्के-भारी दोनों तरह के वाहनों पर) से छह किमी. अतिरिक्त घूम कर आ जा रहे हैं। इसमें 15 से 30 मिनट का समय ज्यादा लग रहे हैं, वहीं पेट्रोल-डीजल पर भी अतिरिक्त खर्च आ रहा है। दोनों ओर के दुकानदार व व्यापारी भी सामान भेजने व मंगाने में अतिरिक्त धन व समय खर्च होने से परेशान हैं।
पुराना रादौर रोड के दुकानदार एवं उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि आरओबी का काम शुरू होने से ही धीमी गति में है, इसलिए ढाई साल में भी अधूरा है। यह डेढ़ साल में पूरा होना चाहिए था, पर नहीं हुआ। इससे दुकानदारों का काम चौपट है, चूंकि आरओबी के काम से रास्ता बंद होने से अधिकांश लोग अन्य रास्तों से आ-जा रहे हैं, जिससे दुकानों पर ग्राहक नाममात्र हैं।

पुराना हमीदा निवासी दीक्षित शर्मा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड 12, 14, 13 की कॉलोनियां और यमुनानगर व रादौर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव शहर से दूसरी ओर पुराना रादौर रोड रेल फाटक के पार हैं। जहां से नौकरीपेशा, विद्यार्थियों व दुकानदारों सहित हजारों लोग रेल फाटक के रास्ते शहर आते-जाते थे, जो ढाई साल से रास्ता बंद होने से जमना गली या चांदपुर से आ-जा रहे हैं। इसमें समय व धन अधिक आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed