फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   roadways money panjab

रोडवेज ने पंजाब होकर गुजरने वाले रूटों पर बढ़ाया किराया, चंडीगढ़ जाना पांच रुपये महंगा

Fri, 23 Aug 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
roadways money panjab
पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों को अब रोडवेज का सफर महंगा पड़ेगा। रोडवेज ने पंजाब होकर गुजरने वाले रूटों पर पांच से 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। नया टैरिफ लागू होने से यमुनानगर से चंडीगढ़ एकतरफा किराया पांच रुपये महंगा हो गया है। टोल टैक्स की दरें बढ़नेे के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है। दरअसल, पंजाब में टोल टैक्स की दरें बढ़ गया है। जिस पर परिवहन विभाग चंडीगढ़ से किराया बढ़ाने संबंधी आदेश दिए गए है।
विज्ञापन

इस तरह से बढ़ेगा बोझ
रोडवेज 1 से 15 किलोमीटर के बीच का सफर तय करती है तो किराये के अलावा दो रुपये का टैक्स वसूला जाता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी, टोल की राशि भी किराये में बढ़ती जाती है। यानि कोई यात्री 170 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा तो उसे किराए के अलावा 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन

किराया स्लैब
शहर पहले अब
चंडीगढ़ 115 120
जालंधर 243 247
लुधियाना 195 210
किलोमीटर के अनुसार टैक्स
किमी टैक्स की राशि
1 से 15 2 रुपये
16 से 25 3 रुपये
26 से 30 4 रुपये
31 से 50 5 रुपये
51 से 70 6 रुपये
71 से 90 7 रुपये
91 से 110 8 रुपये
111 से 130 9 रुपये
131 से 150 10 रुपये
151 से 170 11 रुपये
171 से अधिक 12 रुपये
परिवहन विभाग चंडीगढ़ के आदेश पर रोडवेज के ट्रैफिक विभाग ने नई दरें तय की हैं। टोल टैक्स की दरें बढ़े हैं, इसलिए पंजाब की तरफ जाने वाली बसों के किराये में इजाफा किया गया है। हरियाणा क्षेत्र में फिलहाल कोई किराया नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लाल चंद, ट्रैफिक इंचार्ज, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed