फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways buses will operate from Yamunanagar to Mathura-Vrindavan

Yamuna Nagar News: यमुनानगर से मथुरा-वृंदावन के लिए चलेगी रोडवेज बस

Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will operate from Yamunanagar to Mathura-Vrindavan
यमुनानगर रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें और मौजूद यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर से मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। यमुनानगर रोडवेज मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह बस सेवा वाया दिल्ली होकर संचालित की जाएगी और सप्ताहभर में नियमित रूप से चलेगी।
लंबे समय से श्रद्धालुओं की ओर से इस रूट पर बस चलाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में रोडवेज ने कदम बढ़ा दिया है। रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर धार्मिक अवसरों, अवकाशों और सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अभी तक यमुनानगर से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी बस सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार बस बदलनी पड़ती थी या निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे न केवल समय अधिक लगता था, बल्कि किराया भी ज्यादा पड़ता था। महाप्रबंधक रावल ने बताया कि बस सेवा के समय, किराया और स्टॉपेज को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी दी जाए और धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवाओं का विस्तार किया जाए। श्रद्धालुओं इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा आसान हो जाएगी। बुजुर्गों, महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed