फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways bus service started for Renuka ji and Adibadri of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के रेणुका जी व आदिबद्री के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Renuka ji and Adibadri of Himachal Pradesh
बस स्टैंड यमुनानगर से सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री व हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी धार्मिक स्थल के लिए रोडवेज बस को डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार सुबह झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन आना जाना करेगी। बस को रवाना करने से पहले मंत्रोच्चारण व पूजा पाठ किया गया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के जीएम बालक राम, यातायात प्रबंधक संजय रावल, चीफ इंस्पेक्टर अमर सिंह बकाना, कार्य निरीक्षक मायाराम, बृजभूषण मिश्रा, संदीप कांबोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि श्री आदिबद्री व श्री रेणुका जी धार्मिक स्थल हैं। जिसकी बस सेवा हेतु आमजन की काफी समय से मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रस्ताव पर यह बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

जीएम बालक राम ने बताया कि प्रतिदिन बस श्री आदिबद्री से सुबह सात बजे चलकर बिलासपुर से होते हुए बस अड्डा यमुनानगर पर आठ बजे पहुंचेगी। यही बस सुबह साढ़े आठ बजे यमुनानगर बस स्टैंड से चलकर बिलासपुर, साढौरा, कालाआंब, नाहन होते हुए रेणुका जी में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचेगी। रेणुका जी से यह बस दोपहर डेढ़ बजे चलकर साढौरा, बिलासपुर होते हुए शाम साढ़े चार बजे यमुनानगर बस स्टैंड आएगी। इसके बाद यह बस शाम साढ़े पांच बजे बिलासपुर होते हुए आदिबद्री जाएगी। रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बस यमुनानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर बस स्टैंड से रेणुका जी तक सफर की लंबाई करीब 110 किलोमीटर की होगी। बस के रास्ते में 16 से 25 स्टॉपेज होंगे। पहले दिन बस में रेणुका जी तक पांच सवारी बैठी। खास बात यह है कि रेणुका जी के लिए सवारी चाहे आदिबद्री से बैठे या फिर यमुनानगर बस स्टैंड से, उसे दोनों जगहों से 180 रुपये ही किराया देना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बस में रेणुका जी के लिए सवारी मिलती रहे। बस हरेभरे वन क्षेत्र व पहाड़ी रास्ते से होते हुए रेणुका जी पहुंचेगी। वहां पर लोग माता रेणुका व भगवान परशुराम के भव्य मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के साथ ही परशुराम झील है जिसकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। माना जाता है कि इस झील में पानी कभी कम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed