फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads will be repaired from 20.47 lakhs, Yamunanagar

20.47 लाख से होगी सड़कों की मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired from 20.47 lakhs, Yamunanagar
मॉडल टाउन में किए जा रहे पैचवर्क का निरीक्षण करते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के दोनों जोन की सड़कों की मरम्मत पर 20.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जोन एक की सड़कों पर बुधवार से पैचवर्क शुरू कर दिया गया है।
मेयर मदन चौहान ने गोविंदपुरी रोड व मॉडल टाउन की सड़कों पर किए जा रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बारिश में शहर की सड़कों में हुए गड्ढों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने जोन एक का 13.13 लाख और जोन दो का 7.34 लाख रुपये में टेंडर लगाया था। जोन एक में जगाधरी व यमुनानगर के कई वार्डों में पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। निगम की शालमेक रेडीमिक्स बिटूमिन मैटेरियल से सड़कों पर बने गड्ढों का भरा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन एलसी चौहान व एमई मुनेश्वर भारद्वाज ने बताया कि यह मैटेरियल कम तापमान में भी बहुत जल्द पकड़ बना लेता है। सड़क पर बने गड्ढों के भरने के कुछ ही समय में यह अपनी पकड़ बना लेता है। इससे पैचवर्क क्षतिग्रस्त होने की संभावना बहुत कम रहती है। जोन एक के बाद जोन दो के वार्डों में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से हर वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके अलावा वार्डों में मरम्मत के अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर लगाए गए है। टेंडर अलॉट होते ही ये कार्य भी करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed