फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads will be constructed in right level, Yamunanagar

सही लेवल में होगा सड़कों का निर्माण : चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed in right level, Yamunanagar
सेक्टर 17 में लोगों की समस्या सुनते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने शनिवार को वार्ड नंबर 7 के सेक्टर 17 की सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर वासियों ने मेयर को बताया कि सेक्टर के 1500 व 1600 ब्लॉक की सड़कों उनका लेवल सही नहीं है। बारिश होने पर घरों में भी पानी आता है। पानी के चलते तारकोल वाली सड़कें जल्दी टूट जाती है। लोगोें ने इंटरलॉक टाइलों से सड़कों का निर्माण कराने की मांग इस पर मेयर ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को सेक्टर की सड़कों का सही लेवल में इंटरलॉक टाइलों से निर्माण करने के निर्देश दिए।
मेयर चौहान ने सेक्टर वासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने सेक्टर 17 की सड़कों के निर्माण के लिए 49-49 लाख रुपये के तीन टेंडर लगाए है। वहीं वार्ड की छोटी बड़ी करीब 50 सड़कों का निर्माण किया जाना है। कुछ सड़कों का निर्माण किया जा चुका है और कुछ सड़कों का अभी निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मेयर चौहान और पार्षद राम आसरे सड़कों का दौरा करने पहुंचे। सेक्टर वासी पवन शर्मा, आरएन खुराना, रमेश चंद, कृष्ण चंद, नरेश गुप्ता, विनोद आदि ने बताया कि सड़कों का लेवल सही नहीं है। इससे बारिश होने पर उनके घर में पानी घुसता है। इस पर मेयर चौहान ने उन्हें बताया कि सेक्टर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण किया जाना है। कुछ सड़कों के निर्माण के टेंडर लगाए गए हैं। मेयर चौहान ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़कों का लेवल सही कर उनका निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed