फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rise in patients with viral fever and cough at the Civil Hospital.

Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में बढ़े वायरल बुखार और खांसी के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with viral fever and cough at the Civil Hospital.
जिला नागरिक अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग तेजी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार, जुखाम और खांसी के 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। हर दिन से 80 से 90 लोग बच्चों में वायरल की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वहीं चिकित्सक मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जगाधरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि ओपीडी में आने वाले लोगों में बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सक के पास पहुंचने वाले अधिकांश लोग वायरल से ग्रस्ति मिल रहे हैं। वायरल एक संक्रामण रोग है, ऐसे में चिकित्सक रोगी व तीमारदार को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, रोगी से बच्चों को दूर रखने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना कांबोज ने बताया कि बच्चों में वायरल तेजी से फैल रहा है। मौसम में बार-बार ठंडक और गर्मी होने के कारण बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभिभावकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार देने पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द या अन्य कोई लक्षण दिखाई दे तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं। बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा देने से भी बचना चाहिए। घर में किसी सदस्य को वायरल के लक्षण हों तो बच्चे को उससे उचित दूरी पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed