फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rice Miller meets Deputy Chief Minister

उपमुख्यमंत्री से मिले राइस मिलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rice Miller meets Deputy Chief Minister
एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे राइस मिलर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिले। उपमुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताई। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद राइस मिलर्स एसोसिएशन छाबड़ा ग्रुप ने हड़ताल खत्म कर दी है। अब राइस मिलर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेशभर के राइस मिलर बैंक गारंटी व सीमांत प्रदेशों के किसानों के अनाज को लेकर सरकार से मांग कर रहे थे। चूंकि सरकार ने सीमांत प्रदेशों का अनाज बंद कर दिया था। जिस पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने एतराज जताते हुए हड़ताल की थी।
विज्ञापन

लगभग सप्ताह से प्रदेशभर के राइस मिलर हड़ताल पर थे। जिसके चलते राइस मिलर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। मंगलवार को जजबा विधायक बबली के साथ राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रधान अमरजीत सिंह छाबड़ा, उप प्रधान प्रवीण बटार प्रताप नगर व सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिला। उपमुख्यमंत्री ने कृषि मंत्रालय दिल्ली में बात की और आश्वासन दिलवाया की 11 से 15 अक्टूबर के बीच सीमांत किसानों के अनाज की खरीद भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राइस मिलर की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद प्रदेशभर के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर दी। बुधवार को राइस मिलर का पंजीकरण शुरू हो पाया। हालांकि मंगलवार दोपहर बाद भी लगभग 15 से 18 राइस मिलरों का पंजीकरण हो गया था, बाकी अन्य मिलों का भी बुधवार से पंजीकरण शुरू हो गया। प्रधान अमरजीत सिंह छाबड़ा व वाइस प्रधान प्रवीण बटार ने बताया कि एक सप्ताह से बैंक गारंटी व सीमांत प्रदेशों से आने वाले अनाज व अन्य कई मांगों को लेकर सभी राइस मिलर हड़ताल पर थे। जिस कारण कामकाज ठप था। कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ व अन्य कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे बैंक गारंटी जो मिल मालिक से 1 प्रतिशत व ठेके पर राइस मिल चलाने वाले से 2.5 प्रतिशत गारंटी ली जाती थी। वहीं प्रदेशों से आने वाले अनाज पर पाबंदी लगा दी गई थी। इन सभी बातों को लेकर उप मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed