फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rice mill owner protested goverment's new rules

चावल मिल संचालकों ने सरकार के नए नियमों का विरोध किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
rice mill owner protested  goverment's new rules
बिलासपुर क्षेत्र के बाद अब साढौरा क्षेत्र के चावल मिल संचालकों ने सरकार की ओर से जारी किए नए नियमों का विरोध शुरू कर दिया है। इस संबंध में वीरवार को राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरविंद अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धान कुटाई करने वालों के लिए नई नियमावली लागू की है। जिसका एसोसिएशन ने विरोध करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नए नियमों के अनुसार काम करना संभव नहीं है। नई नियमवाली के अनुसार चावल मिल संचालकों द्वारा काम करना घाटे का सौदा होगा।
विज्ञापन

चावल मिल संचालक अतुल गर्ग ने कहा कि सरकार ने बिना सोच विचार के और मिल संचालकों से सलाह मशवरा किए नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत चावल मिल के लिए नमी की मात्रा को पंद्रह प्रतिशत से कम करके 14 प्रतिशत किया गया है। वहीं चावल निकालते समय टुकड़े को पच्चीस से कम करके बीस प्रतिशत कर दिया गया है। टूट फूट भी तीन प्रतिशत से कम करके दो प्रतिशत कर दिया गया। इसी के चलते इन नए नियमों के साथ आगामी धान सीजन में कोई मिल संचालक काम करने को राजी नहीं है। इस दौरान हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत छाबड़ा, महासचिव राजेंद्र, पवन जिंदल, अभिषेक, मुकेश गर्ग, रमेश सैनी, इंकबाल सिंह, जगदेव सिंह भाटिया, दर्शन, पारस, शुभम, प्रदीप वर्मा, मनीष, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed