फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rice mill operator arrested in paddy scam, sent to jail

Yamuna Nagar News: धान घोटाले में राइस मिल संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rice mill operator arrested in paddy scam, sent to jail
विज्ञापन



यमुनानगर। करोड़ों रुपये के सरकारी धान के घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एमएस एग्रो फूड राइस मिल जागधौली के संचालक जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है। शाखा इंचार्ज राय सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया था। प्रभारी के अनुसार आरोपी ने धान कुटाई कर निकाले चावल को खुर्द-बुर्द करने की बात कबूली है। जिसके बाद इस चावल को खुर्द-बुर्द करने की धारा जोड़ दी है। वहीं आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन के डीएम विजय कुमार दहिया ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी थी कि हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने वर्ष 2020-21 में जागधौली निवासी जरनैल सिंह के एग्रो फूड राइस मिल जागधौली को 37175.425 मीट्रिक टन धान कुटाई के लिए दिया था। उसने समय पर पूरा चावल नहीं दिया तो उसे नोटिस दिया गया। लेकिन इसके बाद भी चावल की सप्लाई नहीं दी।
विज्ञापन

इसके बाद 19 जून 2021 को राइस मिल में फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई गई। जांच में वहां पर 1578.09 मीट्रिक टन धान नहीं मिली। इसकी कीमत 3 करोड़ 98 लाख 88560 रुपये थी। आरोप है कि राइस मिल संचालक ने धोखाधड़ी कर 1578.09 मीट्रिक टन सरकारी धान को हड़प लिया। जिसके बाद छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी जरनैल सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed