{"_id":"68b0a2506eb7eaf93c07216f","slug":"retired-teachers-head-broken-son-beaten-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-142979-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक का सिर फोड़ा, बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक का सिर फोड़ा, बेटे को पीटा
Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगडूी निवासी रिटायर्ड शिक्षक नर सिंह व उनके बेटे पर गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। डायल 112 की पुलिस टीम ने पिता-पुत्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पिता के सिर में टांके लगे और बेटे दाखिल कर लिया गया।
शिकायत में नरसिंह ने बताया कि गांव का बाबू राम टॉयलेट के गड्ढे खाली करने का काम करता है और अक्सर वह गंदगी से भरे टैंक को हाफिसपुर स्थित उसके प्लाट के पास खाली कर देता है। बाबूराम को ऐसा न करने के लिए कई बार मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। उसने इसकी शिकायत डीसी व सीएम विंडो पर की थी। इसके बाद बाबूराम उससे रंजिश रखे हुए था। विशाल अपना मोबाइल रिपेयर कराने के लिए यमुनानगर गया हुआ था और दोपहर में 1 बजे के करीब अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही विशाल हाफिसपुर गांव के पास पहुंचा तो बाबू राम व उसके साथ गुलशन ने उसे सड़क पर रोक लिया और रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट करने लगे।