फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   retired soldier died in road accident, Yamunanagar

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
retired soldier died in road accident, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर पिरथी के माजरा के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। आरोप है कि चालक ने ट्रक का न तो इंडीकेटर जलाया हुआ था और न ही डिपर। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव लंडौरा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दीगई शिकायत में बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में वकालत करता है। भारतीय सेना से उसके पिता जय सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार को उसके ताऊ के लड़के सचिन कुमार की पत्नी पूनम के पास शहर के सुधीर अस्पताल में बेटा हुआ था। उसके पिता जय सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर उनसे मिलने अस्पताल में जा रहा था। जब उसके पिता रात करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर पिरथी के माजरा के पास पुल पर पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक बिना इंडीकेटर व बैक लाइट जलाए बिना खड़ा था। आरोपी चालक न ट्रक खड़ा करने का कोई संकेत भी सड़क पर नहीं दिया हुआ था।
विज्ञापन

अंधेरे होने और सामने से अन्य वाहन की लाइट पड़ने पर उसके पिता को ट्रक खड़ा हुआ दिखाई नहीं दिया और वह बाइक समेत ट्रक के पीछे टकरा गया। हादसे में उसके पिता की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। इसेमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसके पिता को जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed