फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired railway personnel were upset by the threat to name the land given on the contract

ठेके पर दी जमीन नाम कराने की धमकी से परेशान था सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Retired railway personnel were upset by the threat to name the land given on the contract
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की विष्णु नगर कॉलोनी में फंदे से लटके मिले सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी मनजीत सिंह ने अपने भाई सुरजीत सिंह को दस साल के लिए अपने हिस्से की डेढ़ एकड़ जमीन ठेके पर दी थी। मृतक की पत्नी सुरजीत कौर का कहना है कि अब आरोपी सुरजीत सिंह ने उस जमीन पर अपना कब्जा कर लिया था। आरोपी सुरजीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए उसके पति को धमकाया था। इसी से परेशान होकर उसके पति मनजीत ने फंदा लगाकर जान दी थी। सुसाइड नोट में भी उसके पति ने इस बात का जिक्र किया है। फर्कपुर थाना पुलिस ने मृतक मनजीत सिंह की पत्नी की शिकायत पर उसके भाई सुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह व बलवीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को सत्यापन के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी सुरजीत कौर ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अंबाला के गांव बोह के रहने वाले हैं। उसके पति मनजीत सिंह रेलवे वर्कशॉप से सेवानिवृत्त थे। वर्ष 2005 में उसके पति ने विष्णु नगर में अपना मकान खरीद लिया था। उसी समय वे गांव बोह से यहां शिफ्ट हो गए थे लेकिन उनकी जमीन गांव में थी। उसके पति ने अपने हिस्से की करीब डेढ़ एकड़ जमीन अपने भाई सुरजीत सिंह को 10 साल के लिए ठेके पर दी थी। मगर आरोपी सुरजीत सिंह उस जमीन पर अपना कब्जा करना चाहता था। उसके पति द्वारा बार-बार कहने पर भी आरोपी जमीन को नहीं छोड़ रहा था। सुरजीत कौर ने बताया कि उसके पति ने यह जमीन फरवरी 2022 में उसके नाम करवा दी थी। अब आरोपी सुरजीत सिंह ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उसके पति मंजीत सिंह ने उसे बताया था कि उसके भाई सुरजीत सिंह, बलजिंदर व बलबीर के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए धमकाया था। जिस कारण उसका पति मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

सीढ़ियों से रस्सी के फंदे पर लटका मिला था रिटायर्ड रेलवे कर्मी
सुरजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर पाठ कर रही थी। जबकि उसका पति बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। जब वह पाठ करके बाहर आई तो उसका पति चारपाई पर नहीं था। जब वह अपने पति को तलाशते हुए ऊपर चौबारे पर गई तो वहां उसका पति सीढ़ियों के ऊपर वाले हिस्से पर रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें उसने जमीन नाम न कराने पर अपने भाई सुरजीत, बलजिंदर सिंह व बलबीर सिंह पर आरोप लगाए। सुरजीत कौर ने बताया कि उसके जेठ सुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह व बलबीर सिंह ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। जिस कारण उसके पति ने उनसे तंग आकर आत्महत्या की। इस शिकायत पर पुलिस ने मृतक के तीनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में भी नहीं माना था सुरजीत
सुरजीत कौर ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी उनकी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हुए। जिससे हर बार पंचायत में कोई फैसला नहीं हुआ। आरोप है कि तब आरोपी सुरजीत उसके पति को धमकाते हुए कहता था कि पहले हमारे नाम कुछ जमीन करवाओ, इसके बाद ही वे जमीन छोड़ेंगे। इसी वजह से उसके पति ने आत्महत्या की है।

फर्क पुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले में मृतक के तीन भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट सत्यापन के लिए लैब भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed