{"_id":"68054eb7e4c3eeb4dc0213a4","slug":"retired-employees-will-protest-at-the-district-headquarters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136460-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
विज्ञापन
साढौरा। पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी संघ 22 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इसकी तैयारियों के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक हुई। इकाई प्रधान चमनलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला सचिव सोमनाथ, मुख्तयार सिंह व शोभन सिंह ने बताया कि केंद्रीय संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय के सीसीएस (पेंशन) नियमों और सिद्धांतों का सत्यापन वित्त विधेयक 2025 के भाग के रूप में 25 मार्च को लोकसभा में प्रस्ताव पारित किया है।
इसके अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों तथा पूर्व के पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया गया है। जिससे वरिष्ठ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन में भारी नुकसान होगा जबकि बढ़ती उम्र में ज्यादा आर्थिक लाभ की जरूरत है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्याय है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन ने अखिल भारतीय स्तर पर सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करके अपील करने का निर्णय लिया है।
इसलिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा सभी जिलों में दिनांक 22 अप्रैल को सामूहिक रूप से प्रदर्शन करके वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर वित्त विधेयक वापस लेने की अपील करेगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान दिलावर हुसैन ने कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए वहां के जिला प्रधान को पुलिस प्रशासन की ओर से नोटिस भेजने की कार्यवाही व प्रदर्शन में आ रही बसों को जबरन रोकने की निंदा की।
विज्ञापन
सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा गारंटी देकर वोट हासिल कर लिए। अब हजारों की संख्या में इन कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी। सरकार के इस अनुचित कदम को रिटायर्ड कर्मचारी संघ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर मंगत राम, डॉ. रामेश्वर, बलबीर सैनी, पवन बख्शी व कुंदन लाल उपस्थित रहे।