{"_id":"6ababb60033a63ecce058431","slug":"purse-theft-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163690-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के खाते से निकाले 53 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के खाते से निकाले 53 हजार रुपये
Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के मुखर्जी पार्क स्थित काली माता मंदिर में पूजा करने पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे डेबिट कार्ड के पिन का इस्तेमाल कर आरोपी ने उसके बैंक खातों से 53 हजार 100 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर जगाधरी शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपनी एक्टिवा से मंदिर में माथा टेकने गया था। पूजा के बाद जब वह वापस जाने लगा तो उसकी जेब से पर्स गायब मिला। उसमें चार बैंकों के डेबिट कार्ड, एसबीआई के दो क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र और करीब 1500 रुपये थे। उसने डेबिट कार्ड के पिन एक पर्ची पर लिखकर पर्स में रखे हुए थे।
घर पहुंचने पर मोबाइल पर बैंक खातों से रकम निकलने के संदेश मिले। एसबीआई के ज्वाइंट खाते से 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन में 40 हजार और पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से 13 हजार 100 रुपये निकाले गए। इसके अलावा सेंट्रल बैंक के कार्ड से गलत पिन डालने के दो संदेश भी मिले। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है। पर्स चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है।