फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Responsibility given to members for Sakhi Talent Hunt

Yamuna Nagar News: सखी टेलेंट हंट के लिए सदस्यों को दी जिम्मेदारी

Sun, 13 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Responsibility given to members for Sakhi Talent Hunt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सखी फाउंडेशन की बैठक मॉडल टाउन स्थित पंकजम में हुई। फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजिका व हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद मुख्यातिथि रहीं। बैठक में 14 जुलाई को जीएनजी कॉलेज में होने वाले सखी टैलेंट हंट की रूप रेखा तैयार की गई।
वहीं, इसकी तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। मलिक रोजी आनंद ने बताया कि टैलेंट हंट में विभिन गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिसमें रंगोली, तीज मेहंदी, तीज छोरी, तीज के घुंगरू (सोलो डांस), भारतीय नारी, मॉकटेल, तीज प्रश्नोत्तरी इत्यादि करवाई जाएंगी। इसमें भारतीय वेशभूषा साड़ी-सूट-लहंगा प्रतियोगिता करवानी जाएगी। प्रतियोगिताओं में भारतीय परिधान संस्कृति व परंपराओं व त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। झूले परांपरिक गीत, मेहंदी इसका प्रतीक हैं। सखी तीज हंट को लेकर सामाजिक संस्थाओं, स्कूल व कॉलेज को आमंत्रित किया जा रहा है। मलिक रोजी आनंद ने बताया कि सखी फाउंडेशन 1999 से महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। 11 राज्यों में फाउंडेशन महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी कड़ी में सखी योगा व सिलाई केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिले में 68 सिलाई केंद्र चलाए जा रहे हैं। बैठक में भावना अरोड़ा, गीता कपूर, सुमन कोहली, सावित्री छेत्री, मनिंद्र कौर, निशा शर्मा, तवनीत कौर, ममता सैन, उमा शर्मा, विभा शर्मा, दिव्या सिंघल, सोनिया, पूनम अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed