फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Responsibilities entrusted to students at the investiture ceremony

Yamuna Nagar News: अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities entrusted to students at the investiture ceremony
सरस्वती शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती शिक्षण संस्थान सरस्वती नगर में शुक्रवार को अलंकरण समारोह करवाया गया। समारोह में एडीसी नवीन आहूजा मुख्यातिथि और थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में सरस्वती पब्लिक स्कूल और जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुई। बैंड की धुन पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। इसके बाद एडीसी नवीन आहूजा ने विभिन्न पदों के लिए चयनित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। सरस्वती पब्लिक स्कूल में तनिष को और भावना को हेड बनाया गया। निखिल व पलक को डिप्टी हेड बॉय-हेड गर्ल बनाया गया।
विज्ञापन

केशव व परवीन को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा आदित्य व नेहा को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी मिली। विभिन्न क्लबों, अनुशासन, हाउस और फ्लैग की जिम्मेदारियां भी विद्यार्थियों को सौंपी गईं। दीया अग्रवाल को स्कूल परफेक्ट स्टूडेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनकीरत व राशि को हेड बॉय-हेड गर्ल तथा हरबिंद व रमनप्रीत को डिप्टी हेड बॉय-हेड गर्ल बनाया गया। आशु पाल व दीक्षा को स्पोर्ट्स कैप्टन और साहिब दीप व रितिका को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन बनाया गया। हेमा को स्कूल परफेक्ट स्टूडेंट चुना गया। संस्थान निदेशक जयपाल गोहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान चेयरपर्सन वीना रानी, प्रिंसिपल ज्योति गोहरी, वाइस प्रिंसिपल गिन्नी गोहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed