फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Resorts and marriage palaces were fined for violating rules.

Yamuna Nagar News: नियमों की अनदेखी पर रिजॉर्ट व मैरेज पैलेस के किए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Resorts and marriage palaces were fined for violating rules.
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 और नई सोच, नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत नगर निगम ने बल्क वेस्ट जनरेटर श्रेणी में आने वाले संस्थानों पर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को निगम की टीम ने शहर के विभिन्न रिजॉर्ट, मैरेज पैलेस और क्लबों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कर्ण रिजॉर्ट और सुरभि पैलेस के चालान किए गए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर कर्ण रिजॉर्ट, सुरभि पैलेस और जिमखाना क्लब सहित अन्य संस्थानों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर कचरे का सही तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा था और बीडब्ल्यूजी नियमों का पालन भी नहीं हो रहा था। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार और होमगार्ड के जवानों की टीम ने संस्थानों में बनाए गए कंपोस्ट पिट की भी जांच की। कई जगह कंपोस्टिंग पिट का सही उपयोग नहीं हो रहा था और गीले कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद में परिवर्तित नहीं किया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि गीले कचरे से नियमित रूप से खाद तैयार की जाए और कचरा पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने कहा कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। वहीं अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी होटल, मैरिज पैलेस और अन्य संस्थानों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट अधिनियम 2016 और बीडब्ल्यूजी गाइडलाइन 2017 का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और रिसाइक्लेबल कचरे को अधिकृत एजेंसियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed