{"_id":"66414aef10d9908cf005ef34","slug":"reservation-issue-raised-in-backward-class-conference-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118905-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उठा आरक्षण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उठा आरक्षण का मुद्दा
Mon, 13 May 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। चुहड़पुर कलां में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मेयर मदन चौहान ने हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि ओबीसी वर्ग ए को आरक्षण देने की बात मैने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी। इस पर सरकार ने निर्णय लेते हुए ओबीसी ए वर्ग को पंचायती राज चुनावों में आरक्षण देने का निर्णय किया गया।
उन्होंने सबसे अधिक पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब से भाजपा मोदी सरकार व हरियाणा सरकार सत्ता में आई, तब से सबसे अधिक पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए गठित आयोग को संविधानिक दर्जा दिया गया है, लगभग 550 सरपंच पिछड़ा वर्ग से चुने गए, जोकि सम्मान की बात है।
कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए गरीब जरूरतमंद जनता को आयुष्मान व चिरायु कार्ड का लाभ दिया और बिना भेदभाव के हर वर्ग को इलाज करवाने के लिए पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान चिरायु कार्ड दिया, यह गौरव की बात है। भाजपा ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज में भेदभाव की नीति के साथ विकास कार्य हुए। इस दौरान सरपंच संयोजक गीताराम कश्यप,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश बब्बर, चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी गुलाबगढ़ , चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत,मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,विधानसभा संयोजक रामपाल सिंह, कैलाश शर्मा भंगेडा ,सोनू मांडेवाला,विनीत पोसवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजयुमो प्रदेश सचिव हरीश आगम चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।