फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Requirement of vehicle parking facility

Yamuna Nagar News: वाहन पार्किंग सुविधा की दरकार

Mon, 26 Aug 2024 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Requirement of vehicle parking facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजारों व मार्गों पर वाहन पार्किंग की सुविधा की दरकार है। बावजूद इसके सड़क पर रांग पार्किंग के चालान हो रहे हैं। ये देख वाहन चालक परेशान हैं, जो लोकसभा चुनाव के माहौल में शहर में वाहन पार्किंग की सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि वाहन पार्किंग की सुविधा न होने से सड़कों व बाजारों में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे हैं, वहीं कई वाहन चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में वाहन पार्किंग की सुविधा शहर की बड़ी मांग है, जिसे पूरा कर शहरी व बाहर से आने वाले लोगों को राहत पहुंचाई जान चाहिए।
विज्ञापन

संजय मित्तल ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग का मुद्दा बड़ा है। इस सुविधा की मांग में वर्षों से पत्राचार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शहर में कहीं भी सरकारी स्तर पर सही वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से रांग पार्किंग के चलान किए जाना सही नहीं है। चालान तभी किए जा सकते हैं, जब कहीं वाहन पार्किंग की सुविधा दी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेन सपरा ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग न होना बड़ी समस्या है। लोकसभा चुनाव के बीच मैदान में उतरे प्रत्याशियों को इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखनी चाहिए। किस तरह वह शहर में वाहन पार्किंग की सुविधा दे सकते हैं। क्योंकि वाहन पार्किंग सुविधा न होने से एक ओर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहीं साथ ही बाजार व मार्ग पर खड़े किए वाहनों के चोरी का डर रहता है।

नीरज राणा ने कहा कि शहर तो दूर नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय परिसर व बाहर भी लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ जाती है। आधी सड़क तक वाहन खड़े होते हैं। यह सब देखकर भी नगर निगम व अन्य अफसर व नेता शहर में वाहन पार्किंग के मुद्दे को नजरअंदाज कर देते हैं। यह सही नहीं है। शहर को वाहन पार्किंग सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed