{"_id":"6930858f78ebf8b54a02a664","slug":"remove-angles-to-stop-heavy-vehicles-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-147714-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारी वाहन रोकने के लिए लगे एंगल हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारी वाहन रोकने के लिए लगे एंगल हटाए
Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज से हटाए गए बेरी गेट एंगल व गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। करीब छह महीने पहले हथिनीकुंड बैराज पर सिंचाई विभाग की ओर से लगाए लोहे एंगल हटा दिए गए हैं। हालांकि एंगल हटाने का कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के आदेशों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
हथिनीकुंड बैराज के डाउनस्ट्रीम में डाया फ्रॉम वॉल का निर्माण चल रहा है। करीब छह महीने पहले यहां से भारी वाहन निकल रहे थे। ग्रामीणों ने बैराज से भारी वाहन निकालने का विरोध किया था। हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाले भारी वाहनों को रोककर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने उस समय खनन सामग्री से भरे वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया था। फैजपुर ग्राम पंचायत सरपंच अकरम ने बताया कि यदि दोबारा हथिनी कुंड बैराज से भारी वाहन निकले तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना देंगे। हथिनीकुंड बैराज पर छह महीने पहले सिंचाई विभाग ने बैराज से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों के लिए लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर एंगल लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। परंतु देर रात लोहे के एंगल फिर से उतार दिए गए।
सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि बीती रात उच्च अधिकारियों के आदेश आए कि हथिनीकुंड बैराज पर लगे लोहे के एंगल को उतारा जाए, जिसके बाद लोहे के एंगल क्रेन की मदद से उतार दिए गए। लोहे के एंगल उतारने के पीछे क्या कारण है ये उच्च अधिकारी ही बता सकते है।