फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Removal of Harding started from National Highway side, warning given

Yamuna Nagar News: नेशनल हाईवे किनारे से हार्डिंग उतरवाने शुरू, दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Removal of Harding started from National Highway side, warning given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 किनारे व डिवाइडरों पर लगे रेस्टोरेंट व ढाबों के होर्डिंग वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। हाईवे किनारे लगे यह होर्डिंग तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन चालकों का ध्यान भटका रहे हैं। जिससे हादसा हो जाता है। अब तक इन होर्डिंग की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। रोड सेफ्टी की बैठक में भी यह मामला कई बार उठ चुका है। जिस पर संज्ञान लेते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा इन होर्डिंग को हाईवे किनारे से उतारना शुरू कर दिया है। शनिवार रात को एनएच की टीम ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा से पहले स्थित बिंदल हवाई अड्डा एवं रेस्टोरेंट के होर्डिंग को उतरवा दिया। साथ ही दोबारा होर्डिंग लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सड़क सुरक्षा पार्लियामेंट कमेटी के सदस्य हरदेव सिंह रजपुरा ने बताया कि बिंदल हवाई अड्डा एवं रेस्टोरेंट के सामने अब तक कई हादसे हाईवे पर हो चुके हैं। इस रेस्टोरेंट में कंडम हो चुके हेलीकॉप्टर व हवाई जहाज का प्रयोग अब रेस्टोरेंट के तौर पर किया जा रहा है। जहाज के अंदर बैठ कर लोगों को भोजन परोसा जाता है। अधिक से अधिक लोग रेस्टोरेंट में आए इसके लिए रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से हाईवे किनारे होर्डिंग लगवा रखे हैं जिन पर जहाज की फोटो छपी है। सहारनपुर-पंचकूला हाईवे से वाहन 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे तेज गति से चलते हैं। जैसे ही वाहन चालक इस रेस्टोरेंट के होर्डिंग हाईवे किनारे देखते हैं तो उनका ध्यान भटक जाता है। वाहन तेज होता है और जब तक चालक संभल पाता है वहां पर हादसा हो जाता है। इसके अलावा कई और ढाबा संचालकों ने भी ऐसे ही हाईवे किनारे होर्डिंग लगवा रखे हैं।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त फौजी की कट चुकी है टांग
हरदेव सिंह रजपुरा ने बताया कि बिंदल रेस्टोरेंट के सामने ही मिल्क माजरा गांव के सेवानिवृत्त फौजी दलजीत सिंह इस हादसे का शिकार हो चुके हैं। जहाज को देखते हुए एक कार चालक का ध्यान भटक गया और उसने सड़क हाईवे पार करने के लिए किनारे पर खड़े दलजीत सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। दलजीत को पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया। जहां उनकी एक टांग काटनी पड़ी और दूसरी टूट चुकी है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वह बैठ भी नहीं सकते। दो दिन पहले ही वह अस्पताल से छुट्टी करवा कर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं होर्डिंग नहीं लगने देंगे: गगन चिकारा
एनएचएआई के साइट इंजीनियर गगन चिकारा ने बताया कि बिंदल रेस्टोरेंट के होर्डिंग हाईवे किनारे लगे होने का मामला जैसे ही संज्ञान में आया उन सभी को उतरवा दिया है। अब वहां पर यातायात सूचना बोर्ड लगवा दिए हैं। वहीं हाईवे किनारे जहां भी होर्डिंग लगे होंगे उन सभी को उतरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed