फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief to students, date extended till 25 for admission of ninth in Navodaya

विद्यार्थियों को राहत, नवोदय में नौवीं के दाखिलों के लिए तारीख 25 तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Relief to students, date extended till 25 for admission of ninth in Navodaya
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा की खाली सीटों पर दाखिले के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने आखिरी तारीख को बढ़ाकर 25 अक्तूबर तक कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है। क्योंकि काफी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इससे पहले विद्यालय में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर थी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय चुहड़पुर-गुलाबगढ़ के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में रिक्त सीटों के लिए नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन पहले 15 अक्तूबर तक करने थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते अब तारीख का 25 अक्तूबर तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि आवेदन एनवीएस वेबसाइट www.navodaya.gov.in and www.nvsadmissionclassnine.in पर निशुल्क कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला मिलने पर विद्यार्थियों को लड़कों और लड़कियों के लिए अलग छात्रावास, मुफ्त शिक्षा, भोजन, खेलकूद प्रोत्साहन, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के अलावा एनएसएस की सुविधा सरकार की तरफ से दी जाती है। नौवीं कक्षा के लिए केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे जो शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed