फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from the sun, chances of clouds today

Yamuna Nagar News: धूप से मिली राहत, आज बादल छाने के आसार

Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, chances of clouds today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आसमान साफ होने पर जिले में सुबह ही धूप निकल आई। हालांकि सुबह के समय ठंडी हवाएं चलती रही, ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम 8.3 सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप निकलने का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखा गया। महिलाओं ने छतों पर कपड़े सुखाए और दिनभर धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कई दिन से धूप निकलने के कारण कारोबार में भी तेजी आई। सड़कों के किनारे खड़ी रेहड़ियों पर लोग गाजर का जूस पीते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजारों व पार्कों में भी रौनक देखने को मिली। मौसम सामान्य होने से गेहूं, सरसों व अन्य सब्जियों को फायदा होगा। कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि जिले में 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। ठंड इस फसल के लिए काफी फायदेमंद है, जितना अधिक कोहरा पड़ेगा उतना ही गेहूं की फसल को फायदा होगा। इसके अलावा यदि आने वाले दिनों में बारिश होती भी है तो गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed