फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from the heat due to storm and clouds

Yamuna Nagar News: आंधी व बादल छाने से मिली गरमी से राहत

Sun, 24 May 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 May 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat due to storm and clouds
बादल छाने के दौरान शहर की मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
जगाधरी। जिले में शनिवार को कुछ देरी की आंधी के बाद बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन धूप न होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में अधिकतम 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को भी दिन की शुरुआत प्रचंड गर्मी के साथ हुई और सुबह से ही गर्म हवा ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान पर काले बादल छाने लगे। कुछ ही देर में आंधी चलने लगी। करीब 20 मिनट आंधी चली, इससे गर्मी से काफी राहत रही। हालांकि इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन गर्मी से मिली राहत से इससे दिक्कत नहीं हुई। करीब एक घंटा गर्मी से राहत रही। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दोपहर में उमस के कारण लोगों को दिक्क्त हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अगले सप्ताह तीन चार दिन तापमान कम रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी। संवाद

बादल छाने के दौरान शहर की मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद

बादल छाने के दौरान शहर की मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed