फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relatives of deceased Poonam met SP after ruckus in GRP station

Yamuna Nagar News: जीआरपी थाने में हंगामे के बाद एसपी से मिले मृतका पूनम के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relatives of deceased Poonam met SP after ruckus in GRP station
पानीपत। सेक्टर 18 निवासी पूनम आत्महत्या मामले में 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सोमवार को अंबाला स्थित जीआरपी हेडक्वार्टर पहुंच गए। वहां पिता रामफूल ने एसपी संगीता कालिया के सामने हाथ जोड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी संगीता कालिया ने थाना प्रभारी सूरतपाल को फोनकर अभी तक हुई जांच बारे जानकारी ली और जल्द आगामी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मृतका पूनम के परिजन रविवार शाम साढ़े चार बजे परिजनों और ग्रामीणों को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गए थे। थाना प्रभारी नहीं मिले तो नारेबाजी कर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर कार्रवाई में ढील बरतने और आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पाकर थाने पहुंचे प्रभारी ने परिवार को अब तक हुई जांच रिपोर्ट दिखाकर संतुष्ट किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने और डीएसपी से तसदीक कराने के बाद आगामी कार्रवाई की बात कही तो परिजन एक घंटे तक हंगामा करने के बाद वापिस लौट गए थे। विदित है कि सेक्टर-18 निवासी पूनम ने 27 जून को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिता रामफूल ने दामाद राहुल, ससुर जगदीश, सास शीला, ननद मन्नु और ननदोई लक्की पर पूनम को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया कि आरोपी अक्सर बेटी से दहेज की मांग करते, ताने देते और मारपीट करते थे। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सबूताें के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed