फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Registration for entrance exam for diploma courses begins

Yamuna Nagar News: डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

Wed, 25 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Registration for entrance exam for diploma courses begins
यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से जुलाई सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

धर्मपाल ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित यह नवोन्मेषी कार्यक्रम पुनर्वास मनोविज्ञान के क्षेत्र में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता से युक्त कुशल पेशेवर तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यह क्षेत्र जीवन के विभिन्न चरणों में दिव्यांग व्यक्तियों के मूल्यांकन, हस्तक्षेप और सहयोग से जुड़ा हुआ है। पाठ्यक्रम को दिव्यांगता एवं पुनर्वास, मनोसामाजिक मुद्दे, पुनर्वास परामर्श, सामुदायिक आधारित पुनर्वास, पहचान, मूल्यांकन और हस्तक्षेप तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोग सहित व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed