फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Reduction in bus routes leads to increased inconvenience.

Yamuna Nagar News: बसों के रूट में कटौती से बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Reduction in bus routes leads to increased inconvenience.
व्यासपुर। जगाधरी-साढ़ौरा वाया पाबनी मार्ग पर बसों के रूट में कटौती किए जाने से विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बसों की संख्या कम होने से उन्हें दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें संचालित हैं। सुबह साढ़े सात, आठ और साढ़े आठ बजे तक बसें उपलब्ध रहती हैं, लेकिन इसके बाद अगली बस साढ़े दस बजे मिलती है। पहले साढ़े नौ बजे चलने वाली बस को काफी समय से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

हैबतपुर निवासी रविंद्र राणा, रमेश कुमार, गुरचरण सिंह, जश्न राणा, प्रयाग राणा, विक्रांत, साक्षी, ममता, राहुल, मोनू, साहिल, मुकुल राणा, सनी और युद्धवीर राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जगाधरी और साढ़ौरा में विभिन्न कोर्स करने के लिए जाते हैं। वहीं लोगों को अस्पताल, कोचिंग सेंटर और जिला मुख्यालय के कार्यों के लिए भी सफर करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जगाधरी से साढ़ौरा की ओर भी दोपहर 12 बजे की बस बंद होने से लोगों को घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले की तरह दोनों ओर से बस सेवाएं बहाल की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed