फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ravi did not get any clue, accused Kinnar on remand for two days

Yamuna Nagar News: रवि का नहीं लगा सुराग, आरोपी किन्नर दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ravi did not get any clue, accused Kinnar on remand for two days
लिव-इन में रह रहे किन्नर द्वारा पार्टनर को हमीदा हेड से पश्चिमी यमुना नहर में धक्का देने के मामले में नदी में बहे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को गांव खंडवा निवासी 26 वर्षीय रवि धीमान के शव की तलाश में पुलिस और गोताखोर राजीव करनाल तक गए, लेकिन रवि का कुछ पता नहीं लग पाया। वहीं रवि की हत्या के आरोप में पकड़े गए जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी किन्नर विशाल उर्फ परी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता लगेगा कि इस वारदात में उसके साथ कोई और भी था या नहीं।
विज्ञापन


खंडवा निवासी विपिन कुमार ने बताया था कि वह तीन भाई थे। उनका छोटा भाई रवि ओरिएंटल कंपनी में नौकरी करता था। रवि किन्नर परी के साथ चार वर्ष से लिव इन में रह रहा था। बता दें कि रवि किसी युवती से फोन पर बात करता था जिससे आरोपी किन्नर ने आवेश में आकर रवि को हमीदा हेड पर बुलाया और वहां हुई बहस के बाद उसे नदी में धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed