फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ration depot operators strike ends in Yamunanagar due to Pran Partistha of Shri Ram

Haryana: राशन डिपो संचालकों की हड़ताल खत्म, श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी, बोले- न रहे कोई भूखा

Mon, 22 Jan 2024 05:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस खुशी के मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। इसलिए वह हड़ताल खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ration depot operators strike ends in Yamunanagar due to Pran Partistha of Shri Ram
यमुनानगर में बैठक करते डिपो होल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राशन डिपो संचालकों ने हरियाणा में प्रदेशभर में 22 दिनों से चल रही हड़ताल सोमवार को खत्म कर दी। डिपो संचालकों के हड़ताल खत्म करने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार से डिपो पर लोगों को राशन मिलने लगेगा। हालांकि कुछ डिपो संचालकों ने सोमवार को ही लोगों को राशन वितरण शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पहले डिपो की हड़ताल 15 जनवरी तक थी, जिसे बाद में 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। 21 जनवरी से डिपो संचालकों ने डीसी कार्यालय पर धरना देने की योजना बनाई थी परंतु एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। हालांकि मांगों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने की बात पदाधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन


ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के जिला प्रधान सुशील मित्तल व उप प्रधान गजेंद्र राणा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बहुत खुशी का दिन है। इस दिन कोई भूखा नहीं रहना चाहिए, इसलिए वह अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं। यमुनानगर समेत पूरे हरियाणा में हड़ताल खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने इस संबंध में सभी डिपो संचालकों को संदेश जारी कर दिया है। अब लोग मंगलवार से अपने डिपो से राशन ले सकेंगे। जिले में 603 राशन डिपो संचालक हैं, जो हड़ताल पर थे। डिपो संचालक को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त करना, 300 कार्ड पर एक डिपो करना, राशन बांटने के लिए टू-जी मशीन को 5जी करना कुछ प्रमुख मांगें डिपो संचालकों की थी।


इस बार लोगों को मिलेगा आधा गेहूं, आधा बाजरा
प्रदेश में कुल 4455037 राशन कार्ड धारक हैं जिनमें 17866188 सदस्य हैं। वहीं यमुनानगर कुल 228744 राशन कार्ड हैं। जिनके 918519 लोग राशन पर निर्भर हैं। सरकार की तरफ से एएवाई राशन कार्ड पर लोगों को 35 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। जबकि बीपीएल कार्ड पर प्रति सदस्य को पांच किलोग्राम गेहूं के अलावा एक किलोग्राम चीनी व दो लीटर सरसों का तेल दिया जाता है। पिछले कुछ माह से सरकार डिपो पर दी जाने वाली गेहूं में कटौती कर रही है। जिससे हजारों लोग राशन से वंचित हो रहे हैं। इस बार सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया है। जनवरी माह से लोगों को आधा गेहूं व आधा बाजरा ही दिया जाएगा। यदि गेहूं खत्म हो जाता है तो उन्हें सारा बाजरा ही मिलेगा।

प्रदेश के सभी जिलों में राशन कार्ड

  • जिला             राशन कार्ड
  • अंबाला            186277
  • भिवानी            220191
  • चरखी दादरी     87069
  • फरीदाबाद        321116
  • फतेहाबाद        186437
  • गुरुग्राम           180951
  • हिसार            325539
  • झज्जर           146366
  • जींद              228120
  • कैथल            194866
  • करनाल         264970
  • कुरुक्षेत्र         172883
  • महेंद्रगढ़       159238
  • मेवात          236405
  • पलवल        208281
  • पंचकूला       76076
  • पानीपत       224384
  • रेवाड़ी         147760
  • रोहतक       168729
  • सिरसा        255847
  • साेनीपत      234788
  • यमुनानगर    228744
  • कुल           4455037
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed