फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rasian lady hotel room

होटल में मुलाकात के दौरान रशियन महिला के पर्स में देख लिए थे डॉलर, हड़पने के लिए बनाया था प्लान

Sat, 27 Jul 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
rasian lady hotel room
दीपक मोबाइल पर ट्रांसलेट एप से भाषा का परिवर्तन कर महिला से बातचीत करता था। आरोपी ने महिला से नकदी हड़पने के लिए उसे जाल में फंसाकर इंडिया बुलाया। होटल में जब उसने महिला से मुलाकात की तब उसके पर्स में डॉलर देख दिए थे। तभी से उसने उन्हें चोरी करने का प्लान बनाया। पैसे ऐंठने के लिए आरोपी ने रशियन महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। इस दौरान महिला का सिर एक बार दीवार में भी मारा गया। इसके बाद प्लान के तहत आरोपी किराए की कार में महिला को जगाधरी लेकर आया। सावनपुरी में कार से उतरकर आरोपी दीपक ने मोबाइल व डॉलर वाला बैग ले लिया और पैदल सावनपुरी कॉलोनी की तरफ चलने लगे। तभी पीछे से दीपक का दोस्त संदीप बाइक पर आया। आरोपी दीपक डॉलर व मोबाइल वाला बैग लेकर उसकी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। यह खुलासा रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी दीपक ने किया। सीआईए टू की टीम ने आरोपी दीपक को शनिवार को फिर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। डॉलर व मोबाइल की बरामदगी करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से आरोपी दीपक का पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट में पुलिस को चार दिन का रिमांड दिया। वहीं, देर शाम पुलिस ने दीपक के दोस्त आरोपी संदीप को भी जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

टीटोवा से ऐसे बात करता था दीपक
सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपी दीपक ने एक साल पहले रूस की राजधानी मास्को के एलेक सीवना निवासी टीटोवा एलेना (36) से सोशल साइड से चैट करना शुरू किया था। आरोपी दीपक ने बीएससी की हुई है। लेकिन उससे रशियन भाषा नहीं आती थी। उसने अपने मोबाइल में भाषा ट्रांसलेट करने के लिए ट्रांसलेट एप डाउनलोड किया। उसके बाद जब वह टीटोवा से चैट करता था तो वह अंग्रेजी में लिखता था, लेकिन वह मैसेज ट्रांसलेट होकर उसके पास रशियन भाषा में जाता था। वहीं, टीटोवा जब रशियन भाषा में लिखती थी तो वह अंग्रेजी भाषा में हो जाता था। जब वह वीडियो काल करता था तो केवल इशारों में बात किया करते थे। दोनों व्हाटसएप व फेसबुक मैसेंजर पर भी बात करते थे। दीपक ने उसे खुद को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का सीईओ बताया था। कुछ दिन बाद उसने महिला से अपने प्यार का इजहार किया और फिर शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। फिर महिला उसके बहकावे में आकर भारत आ गई। यहां महिला ने अपने खर्च पर ही होटल लिया।
विज्ञापन

पर्स में डॉलर देख ठगने का बनाया था प्लान
इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि 18 जुलाई को दीपक टीटोवो को जीरकपुर के पांच सितारा होटल में लेकर गया। यहां उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। होटल में मुलाकात के दौरान दीपक ने उसका पर्स डॉलर से भरा हुआ देखा। इसलिए उसने यह डॉलर हड़पने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में दीपक का नाम लिखा हुआ था। इसलिए उसने टीटोवा को होटल में न छोड़कर यहां छोड़ने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने साथ ही इंश्योरेंस एजेंट का कार्य करने वाले जीरकपुर के बलकाना निवासी संदीप को तैयार किया। उसे तीन हजार रुपये देने की बात कहकर अपने साथ लेकर आया था। 24 जुलाई को होटल से किराए की कार में टीटोवा व दीपक जगाधरी के लिए रवाना हुए। दीपक ने संदीप को उनकी कार के पीछे बाइक लेकर आने के लिए कहा गया था। दीपक व महिला दोनों सावनपुरी में कार से उतर गए। चालक को किराए के पैसे दिए तो वह भी निकल गया। कार से सामान उतारते हुए दीपक ने डॉलर वाला बैग और टीटोवा का मोबाइल ले लिया। इसी बीच संदीप पीछे से बाइक पर आया और दीपक को अपने साथ लेकर चला गया।
नौवी कक्षा के छात्र ईशान ने की थी टीटोवा की हेल्प, घर में शरण देकर जाना दर्द :
जिस समय आरोपी दीपक व उसका साथी संदीप उसका बैग लेकर बाइक पर भाग रहे थे तब स्कूल से लौट रहे सावनपुरी निवासी कक्षा नौ के छात्र ईशान ने उन्हें देख लिया। ईशान ने टिटोवा से बात करनी चाही, लेकिन उसकी भाषा का नहीं समझ पाया। फिर उसने इशारों में बात की, उसके दो सामान वाले बैग उठाकर अपने घर लेकर आ गया। उस समय उसके पिता संजीव व मां रेनू भी घर पर भी नहीं थे। इशान ने उन्हें इस बारे में बताया, तो वह पहुंचे। इस दौरान इशान ने गुगल ट्रांसलेटर एप के जरिए टिटोवा की बात को समझने की कौशिश की और उसका दर्द जाना। इसके बाद चौकी में इस बारे में सूचना दी। पुलिस उनके घर पर ही आई। संजीव ने बताया कि टोटोवा काफी परेशान थी और उसने न तो चाय पी व न ही पानी। वह दीपक को पकड़े जाने की बात कह रही थी। संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी रेनू का जन्मदिन था। वे घर पर केक लेकर आए हुए थे। काफी जिद करने के बाद उसने केक खाया और उनके साथ सेल्फी ली। करीब दो घंटे तक वह हमारे साथ रही। जब पुलिस उसे ग्रे पेलिकन में लेकर गई, तो वहां भी हम मिलने पहुंचे। वह खुशी के मारे हमारे गले लगकर रो पड़ी।
यह है मामला
24 जुलाई की शाम करीब साढ़े आठ बजे सावनपुरी में एक विदेशी महिला को दो युवक छोड़कर फरार हो गए। जगाधरी शहर थाना की चौकी अर्जुनगर पुलिस उसे लेकर आई। यहां पर उसकी भाषा समझने की कोशिश की, लेकिन किसी की समझ में उसकी भाषा नहीं आई। बाद में जगाधरी शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार उसे लेकर दिल्ली एंबेसी पहुंचे। यहां पर उसकी शिकायत ली गई। इसके आधार पर ही पुलिस ने पंचकूला के रत्तेवाला निवासी दीपक कुमार व संदीप पर केस दर्ज किया।

सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपी दीपक को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि संदीप को देर शाम गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे भी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों से डॉलर व मोबाइल की रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed