फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped on the pretext of marriage, case registered

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, case registered
यमुनानगर। फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुराचार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया। जब युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दो दोस्तों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी फेसबुक के माध्यम से दड़वा निवासी गौरव से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा। जनवरी माह में आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। 12 जनवरी को आरोपी उसे कन्हैया साहिब चौक के पास एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहकर दुराचार किया। इस दौरान आरोपी गौरव ने अपने साथी विक्की व अंकित के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। 16 फरवरी को उसके गर्भवती होने का पता चला। आरोपी 26 फरवरी को उसे अपने एक जानकार डॉक्टर के पास ले गया। जहां उसे दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया गया। युवती ने बताया कि इसके बाद 15 मार्च को फिर से आरोपी ने उसे शादी करने की बात कहकर कन्हैया साहिब चौक के नजदीक एक होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने फिर से उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि अब उसे पता चला है कि आरोपी गौरव पहले से शादीशुदा है। एक षडयंत्र के तहत आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका गर्भपात कराया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को शिकायत देने पर उसकी वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी गौरव, उसके दोस्त विक्की व अंकित पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed