{"_id":"61e476726d0b760f3f67cd2c","slug":"raped-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-knl961843196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, मां बात करने घर गई तो मना कर किया अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, मां बात करने घर गई तो मना कर किया अपमानित
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक युवती ने शास्त्री कॉलोनी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। उनका कुछ साल पहले निधन हो गया। तीन फरवरी 2018 को वह अपनी मां के साथ मीरा बाई मार्केट में खरीदारी करने गई थी। यहां एक दुकान पर उसकी मुलाकात शास्त्री कॉलोनी निवासी अक्षय रोहिल्ला उर्फ अंशु से हुई। खरीदारी करने के बाद जब वे घर आई तो आरोपी अक्षय भी उनके साथ ही घर आ गया। इस दौरान युवक ने उन्हें पिता की जगह सरकारी नौकरी दिलाने का भी झांसा दिया। इसी क्रम में बातचीत के बाद आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। इसके बाद आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया।
शिकायत में बताया गया कि 10 जनवरी को जब पीड़िता की मां ने आरोपी के घर जाकर शादी के संबंध में बात की तो युवक और उसके परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। साथ ही गाली गलौच कर जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।