फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a woman by calling her home on the pretext

Yamuna Nagar News: बहाने से महिला को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman by calling her home on the pretext
उधार लिए गए रुपये के बदले दिए गए ब्लैंक चेक देने के बहाने आरोपी ने महिला को अपने घर में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के गांव निवासी 34 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति बीमार हो गया था। उसके इलाज के लिए उन्होंने गांव के ही जमींदार देवेंद्र सिंह से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। बदले में गारंटी के तौर पति व उससे ब्लैंक चेक लिए गए थे। पति की गैर मौजूदगी में देवेंद्र ने उसके घर पर आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह उसे अश्लील इशारे करने लगा गया। उसकी हरकतों को समझते हुए उसने देवेंद्र को घर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एक दिन देवेंद्र उसके घर आकर कहने लगा कि उन्होंने जो रुपया लिया था वह ब्याज लगाकर एक लाख रुपये बन गया है। कुछ समय बाद उन्होंने सारे रुपये वापस लौटा दिए। आरोप है कि देवेंद्र ने बैंक के चेक वापस करने के लिए उसे अपने घर बुलाया। 29 अप्रैल को वह उसके घर गई जहां पर कोई नहीं था। आरोप है कि देवेंद्र ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह धमकी देने लगा कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वीडियो दिखाकर उसे पूरे गांव में बदनाम कर देगा। जिस कारण इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर में घुस आया। बीमारी की हालत में पति दूसरे कमरे में पड़ा था। घर में घुस कर देवेंद्र ने उसे पकड़ लिया।

जब उसने शोर मचाया तो पति ने बाहर से आवाज लगाई। इस पर देवेंद्र उसे जान से मारने की धमकी व जाति सूचक शब्द कहते हुए वहां से फरार हो गया। उसने सारी बात से अपनी सास व पति को अवगत कराया। आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed