{"_id":"5f99b5208ebc3e9baf5ce9e4","slug":"rape-yamuna-nagar-news-knl49079722","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के सेमीनार से लौटते वक्त युवती को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के सेमीनार से लौटते वक्त युवती को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
एक युवती ने उसके साथ कंपनी में काम करने वाले करनाल के एक युवक पर दुष्कर्म व उसके पिता पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे कंपनी के सैमीनार के बहाने दिल्ली ले गया। वहां से लौटते समय रात होने पर उसे अपने घर ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। आरोप युवक के पिता ने उसकी शादी करवाने की बात कहीं थी। लेकिन उसने युवक से शादी नहीं करवाई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी बाप बेटा पर केस दर्जकर लिया है।
शहर की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सैफरान इंडिया टूरिज्म कंम्पनी में बतौर एजेंट काम किया है। कंपनी में करनाल निवासी साजन बतौर फंड मैनेजर कार्य करता था। सभी सेमिनार उसकी देखरेख में हुआ करते थे। इसी दौरान उससे उसकी जान पहचान हो गई थी। जून 2019 के पहले सप्ताह में आरोपी साजन व उसके पिता रामकिशन आनंद उनके घर आये, और कहने लगे कि फोरेक्स ट्रेडिंग का काम करनाल में शुरू कर लिया है ताकि अपनी आय को और अधिक बढा सकें। उसका रैंक भी उनके बराबर का हो सके। आरोपी के साथ नजदीकियां अधिक बढ गई। 27 नवंबर 2019 को आरोपी ने फोन पर फोन करके कहा कि दिल्ली सैमीनार के लिए जाना है। सुबह ही उसने उसे अपने घर करनाल पर बुला लिया और अगली सुबह करीब 8.00 बजे वह उसके घर पहुंच गई। उसके बाद वे दिल्ली सेमीनार के लिये चले गए। वहां से आते समय काफी रात हो गई। जिस पर आरोपी ने कहा कि अब तो अधिक रात हो गई है इसलिए तुम सुबह निकल जाना। इस दौरान साजन के पिता राम किशन आनंद ने उसे कहा कि आप मेरी बेटी के समान हो इसलिए रात को जाना ठीक नहीं है। विश्वास करते हुए वह उनके घर पर रूक गई। आरोप है कि एक षडयंत्र के तहत उसे खाना में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। राम किशन आनंद ने कहा कि वह उससे अपने लड़के की शादी करवा देगा। यह बात किसी को नहीं बताई। जनवरी 2020 में आरोपी के बुलाने पर चंडीगढ़-जिरकपुर आफिस में गई तो वहां पर उस के साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो दिखाई। कहा कि उसके साथ संबंध नहीं बनाये तो वह उसे बदनाम कर देगा। जिसके बाद उसने आरोपी के पिता को फोन किया तो वह कहने लगा कि जैसा उसका बेटा कहता है वैसा ही करो क्योंकि तुम दोनो की शादी तो होनी ही है। युवती ने बताया कि आरोपी के कहे अनुसार उसने उसके पास 6,29,050 रुपए जमा करवाए। लेकिन इसके बाद आरोपी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया कि वे पैसे नहीं देंगे। आरोप है कि आरोपी ने उसके संबंध बड़े पुलिस अधिकारियों से होने की बात कहकर उसे धमकाया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई और उस के साथ धक्का मुक्की भी की गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। हुडा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म व उसके पिता पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
हुडा थाना इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।