फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape for four years by bluffing

तलाक करवाकर शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rape for four years by bluffing
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला का तलाक करवाने व उससे शादी करने का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। सबसे पहले आरोपी ने तब दुष्कर्म किया, जब महिला गांव में ही दूध लेने जा रही थी। आरोपी ने उसे दुकान पर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने के धमकी देकर आरोपी उससे संबंध बनाता था। आरोपी ने इस दौरान महिला को अपने साथ किराए के कमरे में भी रखा। बाद में आरोपी ने महिला को शादी करने से मना कर दिया। महिला ने जब इस बारे जब आरोपी के परिजनों से बात की तो उन्होंने उसे जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी क्षेत्र के एक व्यक्ति से फरवरी 2013 में शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी अपने पति के साथ अनबन रहने लगी। इस बात की जानकारी उनके पड़ोस में रहने वाले अरुण को लगी। आरोपी अरुण उससे हमदर्दी जताते हुए बातचीत करने लगा। 15 अगस्त 2017 को वह गांव में ही दूध लेने जा रही थी। उस समय आरोपी अरूण खाली दुकानों में खड़ा था। आरोपी ने उसे उसके पति से तलाक दिलवाने के संबंध में बात करने के बहाने उसे दुकान में बुलाया। जब वह आरोपी से बातचीत करने के लिए गई तो आरोपी ने गर्मी होने की बात कहकर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जिसके पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी अरुण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ कुछ गलत होने का पता चला। उसने जब इस बारे आरोपी से बात की तो उसने उसे कहा कि उसने उसकी फोन में अश्लील फोटो खींच ली है। अगर उसने इस बारे किसी को बताया तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसके पति से उसका तलाक करवाने के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसे बिलासपुर में एक किराए के मकान में रखा और आरोपी वहीं पर उसके साथ रहने लगा। मगर इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शादी नहीं की। जब उसने इस बारे आरोपी के पिता, मां व भाई से बात की तो उन्होंने ने उसे जाति सूचक शब्द बोल कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed